Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विभिन्न कृषि यंत्रों हेतु आवेदन आमंत्रित

01 नवंबर 2025, इंदौर: विभिन्न कृषि यंत्रों हेतु आवेदन आमंत्रित – संचालनालय  कृषि अभियांत्रिकी , मप्र , भोपाल द्वारा ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर सभी  जिलों  हेतु रेज्ड बेड प्लांटर विथ इन्कलाइंड प्लेट प्लांटर एंड शेपर और मूंगफली क्षेत्र हेतु ग्राउंड नट डिकारटीकेटर -मूंगफली छिलक-शक्तिचलित एवं डी -स्टोनर / ग्रेडिएंट सेपरेटर यंत्रों के आवेदन दिनांक 01 नवम्बर 2025 से 11 नवम्बर 2025 तक आमंत्रित किये जा रहे हैं । प्राप्त आवेदनों  के आधार पर लक्ष्य निर्धारण किया जावेगा। आवेदन के साथ कृषक स्वयं के बैंक खाते से निम्नलिखित राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)  संबंधित  जिले के सहायक कृषि यंत्री   के नाम से बनाकर जमा करना अनिवार्य होगा। धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नहीं किया जायेगा।

 कृषि यंत्र  रेज्ड बेड प्लांटर विथ इन्कलाइंड प्लेट प्लांटर एंड शेपर हेतु राशि रू. 6000/- का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)। कृषि यंत्र  ग्राउंड नट डिकारटीकेटर -मूंगफली छिलक-शक्तिचलित हेतु राशि रू. 3000/- का  (डीडी) और  कृषि यंत्र  डी -स्टोनर / ग्रेडिएंट सेपरेटर हेतु राशि रू. 3000/- का (डीडी) लगाना अनिवार्य है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile