Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विदिशा जिले में मत्स्य पालन हेतु आवेदन आमंत्रित

06 दिसंबर 2024, विदिशा: विदिशा जिले में मत्स्य पालन हेतु आवेदन आमंत्रित – मत्स्य उद्योग विभाग के सहायक संचालक श्री महेन्द्र सिंह ने बताया कि राजीव सागर सिंचाई जलाशय मत्स्य पालन नीति 2008 के तहत 10 वर्षीय मत्स्य पालन विकास के लिए पट्टे पर दिया जाना है। अतः निर्धारित प्राथमिकता रखने वाली पंजीकृत मछुआ सहकारी समितियां, स्व सहायता, मछुआ समूह, मत्स्य पालक व्यक्ति विशेष के आवेदन 18 दिसंबर 2024 तक कार्यालय जिला पंचायत में अवकाश के दिवसों को छोड़कर आमंत्रित किए गए हैं।

राजीव सागर जलाशय अंतर्गत लटेरी विकासखंड के जल क्षेत्र 138.25 हेक्टेयर में पंजीकृत मछुआ सहकारी समितियां से सहायता छुआ समूह से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

वंशानुगत मछुआ जाति, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग की पंजीकृत मछुआ सहकारी समिति यदि उक्त प्राथमिकता क्रम की समिति पंजीकृत ना हो तो उक्त प्राथमिकता क्रम की प्राथमिकता के अनुसार मछुआ स्व सहायता समूह, मछुआ समूह को दिया जाएगा। जलाशय की पट्टा राशि मत्स्य पालन नीति के तहत निर्धारित की जाएगी। आवेदन पत्र एवं विस्तृत नियम शर्तों की जानकारी कार्यालय जिला पंचायत सहायक संचालक मत्स्य उद्योग में देखी जा सकती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com