राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषक पुरस्कार हेतु  31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

27 अगस्त 2025, निवाड़ी: कृषक पुरस्कार हेतु  31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित – निवाडी जिले के समस्त कृषकों को सूचित किया जाता है कि कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम (आत्मा परियोजना) के तहत मूल्यांकन वर्ष 2024-25 की गतिविधियों के आधार पर सर्वोत्तम कृषक  पुरस्कार  हेतु कृषकों द्वारा अपनाई गई कृषि तकनीकी, उपज एवं उत्पादकता के आधार पर इच्छुक कृषक आवेदन दिनांक 31 अगस्त 2025 तक कर सकते  हैं ।

निवाड़ी जिले से विभिन्न पांच इन्टरप्राइ‌जेज (कृषि/उद्यानिकी/पशुपालन/मत्स्य/कृषि अभियांत्रिकी) गतिविधियों में कृषक को मूल्यांकन समिति की अनुशंसा पर 25000/- रूपये (पच्चीस हजार) एवं जिले में प्रत्येक विकासखण्ड से पांच विभिन्न इन्टरप्राइजेज (कृषि/उद्यानिकी/ पशुपालन / मत्स्य / कृषि अभियांत्रिकी) गतिविधियों के कृषको को मूल्यांकन समिति की अनुशंसा पर 10000/- रूपये (दस हजार) का  पुरस्कार  प्रदान  किया जायेगा।  पुरस्कार  के विषय में निर्णय लेने का पूर्ण अधिकार कलेक्टर सह अध्यक्ष आत्मा गवर्निंग बोर्ड का रहेगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com