Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि यंत्र ट्रैक टाइप पैडी हार्वेस्टर हेतु कृषकों के आवेदन 10 नवम्बर तक

06 नवंबर 2024, सतना: कृषि यंत्र ट्रैक टाइप पैडी हार्वेस्टर हेतु कृषकों के आवेदन 10 नवम्बर तक –  कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय द्वारा ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर कृषि यंत्रों पर कृषि यंत्रों के लक्ष्य प्रदाय किये गये हैं । कृषि यंत्र ट्रैक टाइप पैडी हार्वेस्टर हेतु कृषकों के आवेदन 10 नवम्बर तक भेज सकते हैं।

सहायक कृषि यंत्री श्री एचपी गौतम ने बताया कि प्रदेश में धान फसल का अधिक क्षेत्राच्छादन अनुसार जिले में कृषि यंत्र ट्रैक टाइप पैडी हार्वेस्टर के लिए कृषकों के आवेदन कर सकते हैं। कृषक 10 नवम्बर 2024 तक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर 11 नवम्बर 2024 को लॉटरी संपादित की जायेगी।

 कृषि यंत्र ट्रैक टाइप पैडी हार्वेस्टर सामान्य एवं अनुसूचित जाति के लिए लक्ष्य 1-1 तथा धरोहर राशि 2 लाख रूपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना होगा। कृषक को स्वयं के बैंक खाते से धरोहर राशि का डिमाण्ड ड्राफ्ट संबंधित जिले के सहायक कृषि यंत्री के नाम बनवाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल 9926920636 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com