Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पुरस्कार एवं सम्मान (Awards And Recognition)राज्य कृषि समाचार (State News)

सर्वोत्कृष्ट कृषक पुरस्कार हेतु आवेदन 15 सितम्बर तक आमंत्रित

23 अगस्त 2025, मंदसौर: सर्वोत्कृष्ट कृषक पुरस्कार हेतु आवेदन 15 सितम्बर तक आमंत्रित – परियोजना संचालक आत्मा, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मंदसौर द्वारा बताया गया कि, आत्मा (एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एजेंसी) योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के लिए सर्वोत्कृष्ट कृषक पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

इस योजना के तहत जिले से 05 कृषकों का चयन कर प्रत्येक को 10 हजार का पुरस्कार एवं एक कृषक को सर्वोत्कृष्ट कृषक पुरस्कार स्वरूप 25 हजार की राशि प्रदान की जाएगी। यह पुरस्कार उन कृषकों को दिया जाएगा जिन्होंने अपने खेत में नई कृषि तकनीक का सफलतापूर्वक उपयोग कर उत्पादन व उत्पादकता में वृद्धि की है तथा उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन आदि से आय बढ़ाने के नवाचार किए हैं।

 कृषक भाई आवेदन पत्र संबंधित विभाग जैसे कृषि विस्तार अधिकारी, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी इत्यादि विभाग से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2025 है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com