Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मंदसौर जिले में कृषक/ कृषक समूह पुरस्कार के लिए आवेदन 10 अक्टूबर तक

23 सितम्बर 2024, मंदसौर: मंदसौर जिले में कृषक/ कृषक समूह पुरस्कार के लिए आवेदन 10 अक्टूबर तक – परियोजना संचालक आत्मा मंदसौर द्वारा सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा परियोजना के तहत वर्ष 2023-24 की गतिविधियों के आधार पर कृषक पुरस्कार (कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य एवं कृषि अभियांत्रिकी)  दिए जाएंगे।

जिले के समस्त  किसानों को सूचित किया जाता है कि सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा परियोजना के तहत वर्ष 2023-24 की गतिविधियों के आधार पर कृषक पुरस्कार (कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य एवं कृषि अभियांत्रिकी) के प्रति विकासखंड 05 सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार ,जिनकी प्रति पुरस्कार राशि 10 हजार रुपये एवं जिले में 05 सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार जिसकी प्रति पुरस्कार राशि 20 हजार रुपये तथा 05 जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार जिसकी प्रति पुरस्कार राशि 25 हजार रुपये दिये जाने के लक्ष्य प्राप्त हुआ है ।

इसके लिए कृषकों द्वारा खेती में अपनाई गई कृषि तकनीकी, उपज एवं उत्पादकता के आधार पर कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी संबंधित गतिविधियों के आधार पर इच्छुक कृषक एवं कृषक समूह अपने आवेदन कार्यालय  वरिष्ठ  कृषि विकास अधिकारी, बी.टी.एम., ए.टी.एम. विकासखंड मंदसौर, मल्हारगढ़, सीतामऊ, गरोठ एवं भानपुरा से प्राप्त कर आवेदन कर सकते  हैं । सहयोगी विभागों के आवेदन  संबंधित  विभागों के कार्यालयों में जमा किये जा सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2024 है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com