Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

लंबित भुगतान के संबंध में किसानों से अपील

18 मई 2022, इंदौर । लंबित भुगतान के संबंध में किसानों से अपील – ऐसे सभी कृषक जिन्होंने  गेहूं उपार्जन केंद्रों पर अपना गेहूं का विक्रय किया है, किन्तु उन सब के आधार नम्बर किसी बैंक से  लिंक ना होने के कारण उनका भुगतान अभी तक लंबित है, या ट्रांजेक्शन फेल हो गया है।

ऐसे समस्त कृषकों से अपील है कि वे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा में जाकर अपना  जिला सहकारी बैंक का खाता क्रमांक शाखा प्रबंधक के पास दर्ज कराएं ताकि की पोर्टल पर खाता अपडेट किया जाकर उनका भुगतान सुनिश्चित हो सके l साथ ही अपना आधार नम्बर भी बैंक खाते में लिंक करा लें ताकि भविष्य में आधार के माध्यम से होने वाले सभी प्रकार के भुगतानों में उन्हें कोई परेशानी न हो।

महत्वपूर्ण खबर: फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरकों की आपूर्ति जॉर्डन से होगी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile