राज्य कृषि समाचार (State News)

हरियाणा में 2024-25 खरीफ सीजन: 7.25 लाख टन धान की खरीद, 155 करोड़ की अदायगी किसानों के खाते में

11 अक्टूबर 2024, भोपाल: हरियाणा में 2024-25 खरीफ सीजन: 7.25 लाख टन धान की खरीद, 155 करोड़ की अदायगी किसानों के खाते में – हरियाणा में खरीफ विपणन सीजन 2024-25 के दौरान अब तक 7 लाख 25 हजार 158 टन धान की खरीद की जा चुकी है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, 1 लाख 61 हजार 922 टन धान का उठान किया गया है, और किसानों को 155 करोड़ 23 लाख रुपये की सीधी अदायगी उनके बैंक खातों में भेज दी गई है। इस बार किसानों को ऑनलाइन गेट पास की सुविधा का लाभ मिला है, जिससे फसल बेचने में काफी सहूलियत हुई है।

राज्य की मंडियों में अब तक 13 लाख 38 हजार 114 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है, जिसमें से सबसे अधिक कैथल जिले में 2 लाख 2 हजार 885 टन और कुरुक्षेत्र में 1 लाख 44 हजार 753 टन धान की खरीद हुई है। सरकार ने 17% तक नमी वाली धान की खरीद के निर्देश दिए हैं और खरीद का कार्य 15 नवंबर 2024 तक जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement