राज्य कृषि समाचार (State News)

उन्नत हाइब्रिड बीज उत्पादन तकनीकों का अवलोकन करने जेएनकेवीवी पहुँचे एपीसी अशोक वर्णवाल

02 जून 2026, जबलपुर: उन्नत हाइब्रिड बीज उत्पादन तकनीकों का अवलोकन करने जेएनकेवीवी पहुँचे एपीसी अशोक वर्णवाल – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय (जेएनकेवीवी), जबलपुर के सब्जी फार्म में आयोजित विशेष भ्रमण कार्यक्रम के दौरान एपीसी श्री अशोक वर्णवाल ने लौकी एवं खरबूजा फसलों में हाइब्रिड बीज उत्पादन की उन्नत तकनीकों का अवलोकन किया। कार्यक्रम में कृषि अनुसंधान एवं बीज उत्पादन से जुड़ी वैज्ञानिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. पी. के. मिश्रा, कमिश्नर श्री धनंजय सिंह भदौरिया, कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेंद्र सिंह, एस.डी.एम. श्री पंकज मिश्रा, डी.आर.एस. एवं रजिस्ट्रार डॉ. ए. के. जैन, डी.ई.एस. डॉ. टी. आर. शर्मा, डीन डॉ. अल्पना सिंह, फार्म निदेशक डॉ. विजय यादव, श्री विजय पटेल (एफ.पी.ओ.), डॉ. रीना नायर, डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. यू. के. चंदेरिया, श्री हिमांशु वर्मा, डॉ. सौरभ यादव एवं डॉ. शुभम अहिरवार सहित अनेक अधिकारी, वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अखिलेश तिवारी एवं उनके सहयोगी श्री हिमांशु वर्मा ने लौकी एवं खरबूजा में हाइब्रिड बीज उत्पादन की वैज्ञानिक प्रक्रियाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने नियंत्रित परागण, बैगिंग, टैगिंग तथा बीज उत्पादन की विभिन्न उन्नत तकनीकों का प्रदर्शन करते हुए बताया कि वैज्ञानिक पद्धतियों के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाले हाइब्रिड बीज विकसित किए जा रहे हैं, जिससे किसानों को अधिक उत्पादन एवं बेहतर आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकेगा।

एपीसी श्री अशोक वर्णवाल ने फार्म पर विकसित किए जा रहे हाइब्रिड्स एवं बीज उत्पादन कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के अनुसंधान एवं नवाचार कृषि क्षेत्र की प्रगति तथा किसानों की आय वृद्धि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय में संचालित अनुसंधान एवं तकनीकी गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में ऐसे प्रयासों को और अधिक प्रोत्साहित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने भी कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग, गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन तथा किसानों तक उन्नत तकनीक पहुँचाने के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements