Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अनूपपुर: कृषि अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने किया फसलों का निरीक्षण  

09 अक्टूबर 2026, अनूपपुर: अनूपपुर: कृषि अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने किया फसलों का निरीक्षण – किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के अधिकारियों एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के वैज्ञानिकों द्वारा जैतहरी विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर किसानों के खेतों में लगी फसलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्राम गौरेला, तेही, गुबरी एवं पगना में धान, अरहर, कोदो एवं कुटकी की फसलों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया।

कृषि विज्ञान केन्द्र, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के कृषि  वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुर्मी, कृषि विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री विकास कुमार मेश्राम तथा जैतहरी विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री रामाधार मरावी ने किसानों के खेतों का भ्रमण कर फसलों की वृद्धि एवं विकास की स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान फसलों में संभावित कीट एवं रोग प्रकोप, पोषक तत्व प्रबंधन तथा फसल प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली गई।  डॉ. कुर्मी ने किसानों को धान, अरहर, कोदो एवं कुटकी फसलों में कीट एवं रोगों की समय पर पहचान एवं नियमित निगरानी करने की सलाह दी। उन्होंने संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने तथा आवश्यकता के अनुसार अनुशंसित समेकित कीट एवं रोग प्रबंधन उपायों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों से फसल की प्रारंभिक अवस्था से ही नियमित निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की समस्या दिखाई देने पर तत्काल कृषि विशेषज्ञों से तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त करने का आग्रह किया।

कृषि विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री विकास कुमार मेश्राम ने किसानों को कोदो एवं कुटकी फसलों के उपार्जन हेतु पंजीयन कराने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने किसानों को फसल उत्पादन एवं उपार्जन से संबंधित आवश्यक विभागीय प्रक्रियाओं तथा योजनाओं की जानकारी देते हुए निर्धारित समयावधि में कोदो-कुटकी का पंजीयन कराने का आग्रह किया। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री रामाधार मरावी ने किसानों को खेतों की नियमित निगरानी करने, मौसम एवं फसल की स्थिति के अनुरूप समय पर कृषि कार्य संपादित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र से तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त करने की सलाह दी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने किसानों से फसल संबंधी समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर चर्चा की तथा बेहतर उत्पादन एवं फसल सुरक्षा के लिए आवश्यक तकनीकी सुझाव प्रदान किए। अधिकारियों ने किसानों से कृषि विशेषज्ञों द्वारा दी जा रही सलाह के अनुरूप फसल प्रबंधन अपनाने का आग्रह किया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture