Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्रीष्म ऋतु में पशुओं में हीट स्ट्रोक से बचाव करें पशुपालक

16 मई 2024, मंदसौर: ग्रीष्म ऋतु में पशुओं में हीट स्ट्रोक से बचाव करें पशुपालक – उप संचालक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा बताया गया कि ग्रीष्म ऋतु में माह मई एवं जून में अत्यधिक तापमान होने से पशुओं पर इसका सीधा असर होता है। जिससे पशुओं में हीट स्ट्रोक होने पर पशु सुस्त हो जाते, पशु सिर नीचे रखते हुए मुँह खोल कर साँस लेते, पशु का तापमान बढ़ जाता, पशु के मुँह से लार गिरती, श्‍वास   गति बढ़ जाती, नाक व नथुने  सूख  जाते एवं पशु का दुग्‍ध उत्‍पादन अचानक कम हो जाता है।

हीट स्ट्रोक से बचाव हेतु पशुओं को चारा दाना सुबह जल्‍दी एवं देर शाम को दे क्योंकि इनके पाचन से शरीर में ऊष्मा पैदा होती है। दिन में पशुओं को हरा चारा एवं आवश्यक खनिज तत्‍व देवें। पशुओं को  पूरे  दिन में ठंडा जल चार से  पांच  बार  पिलाएं । पशुओं को रखने का स्‍थान साफ एवं खुला हवादार होना चाहिये। पशुशाला में टाट  बोरियां आदि भिगोकर लगा सकते  हैं । शेड में पंखे एवं पानी के फव्वारे भी उपयोग कर सकते  हैं । पशुओं को सुबह एवं शाम ठंडे पानी से नहलाएं ।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

To view e-paper online click below link: https://www.krishakjagat.org/kj_epaper/Detail.php?Issue_no=36&Edition=mp&IssueDate=2024-05-06

To visit Hindi website click below link:

www.krishakjagat.org

To visit English website click below link:

www.global-agriculture.com