Ad DesktopAd TabletAd Mobile
उद्यानिकी (Horticulture)राज्य कृषि समाचार (State News)

राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की एक महत्वपूर्ण पहल

08 अक्टूबर 2025, झाबुआ: राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की एक महत्वपूर्ण पहल – राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड ने किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। हॉर्टिकल्चर क्लस्टर विकास कार्यक्रम के अंतर्गत अब पात्र संस्थाओं से प्रविष्टियाँ  आमंत्रित की जा रही है।

उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक श्री बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य बागवानी फसलों का उत्पादन बढ़ाना, गुणवत्ता में सुधार करना है। इसके माध्यम से टमाटर, प्याज, आलू, पत्ता गोभी, फूलगोभी, बैंगन, भिण्डी, सहित अदरक, धनिया, नींबू, और लहसुन जैसी प्रमुख फसलें शामिल की गई है। साथ ही स्क्वैश, कटहल, बीन्स और सूरजना जैसी वैकल्पिक फसलों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

क्लस्टर निर्माण की क्रियान्वयन एजेंसी के रूप में कार्य करने के लिए एफपीओ, एफपीसी, सहकारी समितियां, संगठन एवं पार्टनरशिप फर्म पात्र होगी। इसके लिए शर्त है कि उनका फार्म गेट मूल्य 100 करोड़ तक होना चाहिए और उन्हे परियोजना लागत का 20 प्रतिशत स्वयं वहन करना होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

जिले के किसान एवं संस्थाएं इस योजना से लाभ उठाने के लिए कार्यालय सहायक संचालक उद्यान, जिला झाबुआ कॉलेज रोड़ सर्किट हाउस के पास से संपर्क कर सकते है। यह योजना किसानों के जीवन में नई उम्मीद और समृद्धि का द्वार खोल सकती है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture