Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का भी लें लाभ, बीस लाख का प्राप्त करें अनुदान

22 फ़रवरी 2025, भोपाल: उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का भी लें लाभ, बीस लाख का प्राप्त करें अनुदान – किसानों के लिए उद्यानिकी विभाग द्वारा भी कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। यदि किसानों द्वारा इन योजनाओं के माध्यम से कोई खेती आदि की जाती है तो ऐसे किसानों को विभाग के माध्यम से बीस लाख तक का अनुदान भी मिल सकता है।

कौन कौन सी है योजनाएं

यदि मध्यप्रदेश की बात करें तो  उद्यानिकी विभाग द्वारा जो योजनाएं संचालित की जा रही है उनमें ये प्रमुख है

  • पॉली हाउस/ग्रीन हाउस सब्सिडी योजना
  • नेट हाउस सब्सिडी योजना
  • सामुदायिक फार्म पौंड योजना
  • प्याज भंडारण योजना
  • ड्रिप इरीगेशन योजना
  • नवीन फल बगीचा योजना
  • सौर ऊर्जा योजना 

मध्यप्रदेश में उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जा रहा है, उद्यानिकी फसलें किसानों की आय को आसानी से दोगुना करने में सहायक होती हैं। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा खाद्य प्रसंस्करण की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। किसानों को उद्यानिकी फसलों की खेती और खाद्य प्र-संस्करण के नए तरीकों से अवगत कराया जा रहा है। वर्तमान में  मध्य प्रदेश उद्यानिकी फसलों के उत्पादन में देश में अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। प्रदेश संतरा, धनिया मसाले तथा औषधीय एवं सुगंधित पौधे  उत्पादन में प्रथम स्थान पर है। इसके अतिरिक्त प्रदेश टमाटर, लहसुन, हरी मटर, अमरूद ,फूल गोभी, मिर्च एवं  प्याज  उत्पादन में  दूसरे तथा नींबू वर्गीय फल, लाल मिर्च, बंद गोभी एवं फूल उत्पादन में तीसरे स्थान पर है ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com