राज्य कृषि समाचार (State News)

आलीराजपुर: ई-टोकन प्रणाली से होगा उर्वरक वितरण

18 अप्रैल 2026, आलीराजपुरआलीराजपुर: ई-टोकन प्रणाली से होगा उर्वरक वितरण –  किसान कल्याण वर्ष 2026 के तहत जिले में किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 1 अप्रैल 2026 से शत-प्रतिशत उर्वरक वितरण ई-विकास प्रणाली के माध्यम से किया जा रहा है। उर्वरक वितरण प्रणाली को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए कृषि विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है।

उप संचालक कृषि श्री एस.एस. चौहान ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उर्वरक का वितरण पूरी तरह ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, मार्कफेड के डबल लॉक केंद्रों, मार्केटिंग सोसायटियों और सभी निजी विक्रेताओं का सत्यापन कर अनियमितताओं पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि उर्वरक की कालाबाजारी, यूरिया के औद्योगिक उपयोग तथा अधिक मूल्य पर बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  उन्होंने अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, पीओएस मशीन और भौतिक स्टॉक का मिलान करने के निर्देश भी दिए गए। सभी विक्रेताओं को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि बिना ई-टोकन किसी भी किसान को उर्वरक का विक्रय न किया जाए। साथ ही स्टॉक और बिक्री से संबंधित जानकारी को नियमित रूप से अद्यतन रखना अनिवार्य किया गया है।

उप संचालक कृषि श्री सज्जन सिंह चौहान ने कृषि ने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किसानों से अपील की है कि वे उर्वरक प्राप्त करने के लिए निर्धारित ई-टोकन प्रक्रिया का पालन करें और वैज्ञानिकों की अनुशंसा के अनुसार संतुलित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग करें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements