Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आलीराजपुर: डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना से बदलेगी किसानों की तकदीर

 धार एवं आलीराजपुर जिले के 126 गांवों को मिलेगा लाभ

17 नवंबर 2026, आलीराजपुर: आलीराजपुर: डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना से बदलेगी किसानों की तकदीर- डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना से धार एवं आलीराजपुर जिले के कुल 126 गांवों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा। परियोजना के तहत आलीराजपुर जिले के 41 गांवों की 19,680 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। इससे क्षेत्र के किसानों को खेती के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ेगी तथा कृषि कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

योजना की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने एवं उन्हें इसके लाभों से अवगत कराने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार वाहन को रवाना किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संघमित्रा गौतम ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह प्रचार वाहन जिले के परियोजना से लाभान्वित 41 गांवों में भ्रमण करेगा तथा ग्रामीणों एवं किसानों को डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना की जानकारी, इसके लाभ और सिंचाई सुविधाओं के संबंध में जागरूक करेगा। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर सुश्री निर्मला कलमें सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे  ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें