Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अलीराजपुर कलेक्टर ने मालवाई डबल लॉक केंद्र का किया औचक निरीक्षण

05 दिसंबर 2024, अलीराजपुर: अलीराजपुर कलेक्टर ने मालवाई डबल लॉक केंद्र का किया औचक निरीक्षण – जिले में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता हो एवं सभी कृषक उर्वरक प्राप्त कर सके, यह शासन एवं जिला प्रशासन का प्रयास है। इसी व्यवस्था की वस्तु स्थिति जानने के लिए कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर द्वारा गत दिनों  विपणन संघ मालवाई  के डबल लॉक केंद्र  औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गो डाउन में उर्वरक की स्टोरेज की स्थित देखी एवं कृषि विभाग एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषकों को पर्याप्त खाद उर्वरक नियत समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित  करें ।

उपसंचालक कृषि श्री सज्जन सिंह चौहान ने बताया कि जिले में यूरिया का 2799 मेट्रिक टन वितरण हो चुका है एवं 2647 मेट्रिक टन स्टोरेज शेष है, एसएसपी का 2208 मेट्रिक टन वितरण हो चुका है एवं 2395 मेट्रिक टन स्टोरेज शेष है, डीएपी का 387 मेट्रिक टन वितरण हो चुका है एवं 1011 मेट्रिक टन स्टोरेज शेष है। कलेक्टर डॉ बेडेकर ने निर्देशित किया कि कालाबाजारी रोकने एवं तय समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त प्रयास  करें ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com