कटनी के किसान अक्षय दुबे ने गेंदे के फूलों से कमाए ₹60 हजार
18 अक्टूबर 2026, कटनी: कटनी के किसान अक्षय दुबे ने गेंदे के फूलों से कमाए ₹60 हजार – खेत में खिले गेंदे के फूल किसान अक्षय दुबे के लिए अतिरिक्त आमदनी का जरिया बने। कटनी जिले के विकासखंड बड़वारा के किसान अक्षय दुबे ने परंपरागत खेती के साथ उद्यानिकी फसल के रूप में गेंदे की खेती अपनाई। इससे उन्होंने पिछले वर्ष करीब 50 से 60 हजार रुपये तक का शुद्ध लाभ अर्जित किया।

कृषक अक्षय दुबे ने मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर (MIDH) के अंतर्गत गेंदे की खेती की। कम क्षेत्रफल में की गई इस खेती से उन्हें अच्छा लाभ मिला। इससे उनका विश्वास बढ़ा कि पारंपरिक फसलों के साथ उद्यानिकी फसलों को अपनाकर आमदनी के नए अवसर बनाए जा सकते हैं।
दूसरे किसानों को भी कर रहे प्रेरित
उद्यानिकी फसलों से आर्थिक लाभ मिलने के बाद अक्षय दुबे अब दूसरे किसानों को भी ऐसी फसलें अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका कहना है कि किसान अपनी पारंपरिक फसलों के साथ बाजार की मांग के अनुसार उद्यानिकी फसलों की खेती करें, तो कम भूमि में भी अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। वे अपने क्षेत्र के किसानों को उद्यानिकी विभाग की योजनाओं की जानकारी लेने और फूलों सहित अन्य लाभकारी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
किसान अक्षय दुबे ने उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने वाली योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं से किसानों को पारंपरिक खेती के साथ नई कृषि गतिविधियां अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के अवसर मिल रहे हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


