Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

वायु गुणवत्ता की चिंता, इंदौर और भोपाल में लगाया कचरा जलाने पर प्रतिबंध

17 अक्टूबर 2024, इंदौर: वायु गुणवत्ता की चिंता, इंदौर और भोपाल में लगाया कचरा जलाने पर प्रतिबंध – इंदौर और भोपाल में जिस तरह से वायु की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है उससे चिंता जाहिर की गई है और अब फिलहाल इन दोनों शहरों में कचरा जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

ये निर्देश  राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत मंत्रालय में आयोजित राज्य स्तरीय निगरानी एवं क्रियान्वयन समिति की सातवीं बैठक में प्रमुख सचिव पर्यावरण गुलशन बामरा ने दिए। उन्होंने निर्देश दिए है कि  ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2016 के अनुसार ओपन बायोमास, गारबेज जलाने पर कड़ाई से प्रतिबंध लगाया जाए और समस्त सफाई मित्रों को कचरा एकत्रीकरण के पश्चात न जलाने के निर्देश दिए जाएं। शहर में जहां ज्यादा धूल उड़ने की संभावना है, उसे हाट-स्पाट के रूप में चिन्हित कर जल छिड़काव नियमित रूप से किया जाए। शहर में ऐसे स्थान चिन्हित किए जाएं जहां भारी वाहन गतिविधियां संचालित होती हैं और पीक आवर्स के समय इन्हें ट्रैफिक डायवर्जन कर नियंत्रित किया जाए। बामरा ने कहा कि वाहनों के पीयूसी प्रमाण-पत्र की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी दीपावली उत्सव के दौरान ग्रीन फटाखों के उपयोग के लिए जन-जागृति अभियान चलाकर प्रोत्साहित किया जाए। बामरा ने नगरीय निकायों के प्रतिनिधियों से विशेष रूप से यह आग्रह किया कि आपके शहर के आसपास के खेतों में ग्रामीण क्षेत्रों में पराली जलाने की गतिविधियों पर निगरानी रखकर चालान की कार्रवाई करें।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com