Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खिलचीपुर में एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारंभ

10 अक्टूबर 2024, राजगढ़: खिलचीपुर में एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारंभ – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विश्वास संकुल स्तरीय संगठन खिलचीपुर मेंराष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन व अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित आजीविका एग्रो उन्नत प्रोसेसिंग यूनिट का वर्चुअल शुभारम्भ किया गया। इस अवसर विधायक खिलचीपुर श्री हजारीलाल दांगी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री महीप किशोर तेजस्‍वी, मण्‍डल अध्‍यक्ष श्री बद्रीलाल दांगी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खिलचीपुर, जिला परियोजना प्रबन्धक आजीविका मिशन उपस्थित  थे ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक खिलचीपुर श्री दांगी ने किया समूह  दीदियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी समूह को नियमित चलाएं व अलग-अलग गतिविधि प्रारम्भ करें। जिससे दीदियों की आय में वृद्धि हो। साथ ही लखपति दीदी ज्यादा से ज्यादा बनाने की बात कही। कार्यक्रम में अलग-अलग समूह की दीदियों  को 50 लाख के बैंक ऋण स्वीकृति के पत्र वितरण किए गए। इसके पश्चात प्रोसेसिंग यूनिट में स्थापित मशीनों की पूरी प्रक्रिया को समझा।

विश्वास संकुल की अध्यक्ष सुश्री अनिता दांगी ने यूनिट के बारे में बताया कि इस यूनिट पर अरहर, चना दाल, बेसन, हल्दी, धनिया, मिर्च आदि अच्छी क्वालिटी में उपलब्ध  होंगे। इस अवसर पर स्वसहायता समूह की दीदियां व ब्लॉक मिशन स्टाफ उपस्थित रहा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com