राज्य कृषि समाचार (State News)

फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के सतत प्रयास करें कृषि अधिकारी- कमिश्नर सागर संभाग

19 जून 2026, पन्नाफसलों की उत्पादकता बढ़ाने के सतत प्रयास करें कृषि अधिकारी- कमिश्नर सागर संभाग – कमिश्नर सागर संभाग अनिल सुचारी ने संभाग के सभी जिलों में किसानों को कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन की आधुनिक तकनीक सिखाकर उन्हें फसलों की उत्पादकता, दुग्ध उत्पादन एवं मछली का उत्पादन बढ़ाने के निर्देश कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।

कमिश्नर ने कहा कि सभी जिलों में खाद, बीज और उर्वरक की गुणवत्ता सुनिश्चित करने कृषि विभाग के अधिकारी सख्त कार्यवाही करें। उन्होंने आज संभागीय समीक्षा बैठक में किसानों को उच्च गुणवत्ता का खाद-बीज मुहैया करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में कमिश्नर ने नरवाई प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए। साथ ही सभी मैदानी कृषि अधिकारियों को गांव में जाकर किसानों से मिलने तथा किसानों को जागरूक कर नरवाई जलाने से होने वाली हानि के बारे में अवगत कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन किसानों ने नरवाई जलाने का कार्य किया है, ऐसे किसानों को नोटिस जारी कर उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें।

बैठक में कमिश्नर ने नरवाई प्रबंधन हेतु हैप्पी सीडर और सुपर सीडर कृषि यंत्रों का किसानों के बीच प्रदर्शन करने और इनके प्रति समुचित जानकारी किसानों को मुहैया कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सभी मैदानी कृषि अधिकारी किसानों को नरवाई प्रबंधन में उपयोगी यंत्रों का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित करें। बैठक में खरीफ सीजन में खाद-बीज की उपलब्धता के लिए कृषि विभाग द्वारा की गई तैयारियों की भी जिलेवार समीक्षा की गई।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements