राज्य कृषि समाचार (State News)

हरियाणा के कृषि मंत्री ने जापान के टोक्यो में सब्जी-फल मंडी का दौरा किया

27 जुलाई 2023, चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि मंत्री ने जापान के टोक्यो में सब्जी-फल मंडी का दौरा किया – हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जय प्रकाश दलाल ने अधिकारियों व किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ अपने 7 दिवसीय दौरे के पहले दिन जापान के टोक्यो में सब्जी-फल मंडी का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने मंडी में उत्पादों की सोर्टिंग, ब्रांडिंग और पैकेजिंग के बारे में संपूर्ण जानकारी हासिल की।

श्री जेपी दलाल ने कहा कि इस मंडी में अधिकतर काम मशीनों द्वारा किया जाता है और उत्पाद की गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। यह जापान की सबसे बड़ी मार्केट है, यहां लगभग 17-18 हजार करोड़ रुपये सालाना का कारोबार होता है। मंडी में स्वच्छता का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।

हरियाणा सरकार ने वर्ष 2023 तक बागवानी क्षेत्र को 22 लाख एकड़ करने लक्ष्य रखा

कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की आय और रोजगार बढ़ाने के लिए जापान का यह दौरा बागवानी और कृषि क्षेत्र में नए अनुसंधान एवं विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे बागवानी की ओर फसल विविधीकरण में बहुत ज्यादा वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने वर्ष 2023 तक बागवानी क्षेत्र को 22 लाख एकड़ करने व उत्पादन को तीन गुणा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

कृषि मंत्री के साथ कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव श्री के मकरंद पांडुरंग, बागवानी विभाग के महानिदेशक डॉ अर्जुन सिंह सैनी, संयुक्त निदेशक डॉ जोगेंद्र सिंह व पद्मश्री से सम्मानित किसान कमल सिंह चौहान, लोहारू विधानसभा क्षेत्र से प्रगतिशील किसान अमित कुमार प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement