Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी का दौरा किया

11 जनवरी 2023, वाराणसी: केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी का दौरा किया – केन्द्रीय कृषि मंत्री, श्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा भाकृअनुप-भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान,  वाराणसी का गत दिनों दौरा किया गया। इस भ्रमण में केन्द्रीय मंत्री ने संस्थान के विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े चयनित गांव के किसानों से बातचीत की तथा संस्थान द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। यहां किसानों ने संस्थान के द्वारा उनके गाँवों में चलाए जा रहे परियोजनाओं तथा उनसे मिले बीजों, प्रशिक्षण, समय समय पर प्रक्षेत्र भ्रमण एवं संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा कृषि समस्यों का निदान से संतुष्टि जाहिर की तथा संस्थान से जुड़ने के बाद होने वाले लाभों के बारे में कृषि मंत्री को बताया ।  इसी क्रम में, श्री तोमर ने शोध क्षेत्र का भी भ्रमण किया तथा गाजर, टमाटर, मिर्च, मटर, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, ग्राफ्टिंग तथा निक्रा में  विकसित तकनीकों तथा गर्मी में उगाए जाने वाले टमाटर की किस्म काशी अद्भुत तथा ब्रिमाटो और पोमेटो की सराहना की। उन्होंने किसानों तक इन्हें जल्द से जल्द पहुंचाए जाने का भी कहा ।

श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने एफपीओ से आए प्रतिनिधियों को संस्थान द्वारा विकसित तकनीकों के इस्तेमाल से अपने आय को गुणित करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसी दौरान मंत्री ने संस्थान में पौधरोपण का भी कार्य किया, तथा मशरूम यूनिट, मधुमक्खी इकाई, प्रसंस्करण इकाई इत्यादि का भ्रमण किया।

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी का दौरा किया

संस्थान के निदेशक, डॉ. तुषार कांति बेहेरा ने सब्जी उत्पादन बढ़ाने में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी की भूमिका से रूबरू कराया। उन्होने बताया कि विगत 20 वर्षों में संस्थान के द्वारा 100 से अधिक किस्में एवं सब्जी उत्पादन की तकनीकें विकसित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा किसानों के उत्पादों का प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन तथा मशरूम उत्पादन के प्रशिक्षण द्वारा उनकी आय में वृद्धि करने का प्रयास जारी है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

डॉ. पी.एम. सिंह, विभागाध्यक्ष, फसल उन्नयन संभाग ने किसानों की आवश्यकता के अनुरूप शोध करने का आश्वासन दिया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: धान (बासमती) मंडी रेट (10 जनवरी 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम )