Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरियाणा के कृषि मंत्री ने पेरिस के रूंगिस होलसेल मार्केट का दौरा किया

11 अक्टूबर 2022, चण्डीगढ: हरियाणा के कृषि मंत्री ने पेरिस के रूंगिस होलसेल मार्केट का दौरा किया – किसानों के लिए खुदरा और थोक मार्केट में आधुनिक स्तर का बुनियादी ढांचा प्रणाली, परिचालन, को समझने के लिए कृषि मंत्री श्री जय प्रकाश दलाल, एसीएस डॉ सुमिता मिश्रा और प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों ने पेरिस की इंटरनेशनल रूंगिस हॉलसेल मार्केट का दौरा किया।

प्रतिनिधि मंडल ने सेमारिस इंटरनेशनल के अध्यक्ष एवं सीईओ श्री स्टीफन लियानी, रूंगिस इंटरनेशनल मार्केट के निदेशक एवं प्रभारी श्री एम्ब्रोइज़ के साथ हरियाणा के गन्नौर में अंतर्राष्ट्रीय बाजार विकसित करने के संबंधों पर बैठक की। इन कम्पनियों का सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में बड़ा स्वामित्व है और 40 से अधिक देशों के थोक एवम खुदरा बाजारों के विकास में भरपूर सहयोग प्रदान करती हैं । कृषि मंत्री ने कहा कि फल, सब्जी, डेयरी उत्पाद आदि विभिन्न खाद्य वस्तुओं के वितरण के लिए गन्नौर मार्केट को ग्रीन ट्रांजिट हब के रूप में विकसित करने और इसे थोक बाजार से जोड़कर व्यापारियों के खुदरा संचालन पर शुरुआत करने पर बल दिया।

कृषि मंत्री ने कहा कि फल, सब्जी, डेयरी उत्पाद आदि विभिन्न खाद्य वस्तुओं के वितरण के लिए गन्नौर मार्केट को ग्रीन ट्रांजिट हब के रूप में विकसित करने और इसे थोक बाजार से जोड़कर व्यापारियों के खुदरा संचालन पर शुरुआत करने पर बल दिया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि मंत्री ने कहा कि रुंगिस इंटरनेशनल मार्केट 700 एकड़ से अधिक के क्षेत्र में फैला हुआ है जिसे वर्ष 1969 में स्थापित किया गया था। इस बाजार में मछली, मांस और डेयरी उत्पादों सहित 16 लाख मीट्रिक टन फल एवं सब्जियों का सालाना व्यापार होता है। हरियाणा राज्य भी रूंगिस मार्केट की तर्ज पर 540 एकड़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निकट गन्नौर में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय बागवानी बाजार (आईआईएचएम) विकसित कर रहा है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )