राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि मंत्री श्री कमल पटेल का जनेकृविवि में गर्मजोशी से स्वागत

16 फरवरी 2021, जबलपुर । कृषि मंत्री श्री कमल पटेल का जनेकृविवि में गर्मजोशी से स्वागत – मप्र के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल का जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में निरीक्षण कार्यक्रम था, जिसके अन्तर्गत विश्वविद्यालय द्वारा किये जा रहे उल्लेखनीय फसलों गेहॅूं,, चना, मटर पर किये जा रहे अनुसंधान एवं विस्तार कार्य का अवलोकन किया। मंत्री श्री कमल पटेल, कुलपति डॉं. प्रदीप कुमार बिसेन, अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, संचालक अनुसंधान सेवायें डॉ. पी.के. मिश्रा, संचालक विस्तार सेवायें डॉ. (श्रीमति) ओम गुप्ता, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. दीप पहलवान, संचालक शिक्षण डॉ. अभिषेक शुक्ला, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉं. आर.के. नेमा, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉं. ए.के. भौमिक, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉं. अमित शर्मा एवं अन्य वैज्ञानिकों के साथ गेहॅूं अनुसंधान परियोजना, राष्ट्रीय बीज परियोजना, चना अनुसंधान एवं चारा विकास अनुसंधान परियोजना का अवलोकन किया।

श्री पटेल द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र में लगी कृषि प्रदषर्नी का अवलोकन किया। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉं. रष्मि शुक्ला ने केन्द्र की प्रदषर्नी व किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी । ।

Advertisements
Advertisement
Advertisement