Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)राज्य कृषि समाचार (State News)

इफको की कृषि विस्तार गतिविधियाँ

सहकारी समिति प्रबंधकों का प्रशिक्षण हुआ

24 सितम्बर 2022, मंदसौर: इफको की कृषि विस्तार गतिविधियाँ – मंदसौर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में सहकारी समिति प्रबंधकों के लिए  प्रशिक्षण श्री पी.एन. यादव सीइओ, सह. कें. बैंक, मंदसौर की अध्यक्षता में हुआ । इस कार्यक्रम में डॉ दिनेश कुमार सोलंकी मुख्य प्रबंधक (कृषि सेवाएं), इफको भोपाल द्वारा प्रजेंटेशन के माध्यम से  इफको नैनो यूरिया एवं इफको के अन्य उत्पादों  के बारे में विस्तार पूर्वक बताया  । उन्होंने सहकारी समितियों की बिजनेस योजना में नान सब्सिडाइज्ड इफको उत्पादों को शामिल कर सहकारी समितियों को  होने वाले संभावित आर्थिक लाभों के बारे में भी बताया ।कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री यादव ने  समिति प्रबंधकों से कहा कि वह अपनी सहकारी समिति के कार्य क्षेत्र में किसानों की खेती के रकवा के आधार पर एक  बिजनेस योजना बनाकर उनका कार्यान्वयन करें। धन्यवाद श्री एस.के. महाजन मुख्य क्षेत्र प्रबंधक इफको मंदसौर ने  दिया  । इस कार्यक्रम में पूर्व उपायुक्त सहकारी संस्थाएं श्री बी.एस.चौहान ,एवं श्री नागदा, नोडल अधिकारी, जिला सह केंद्रीय बैंक मंदसौर भी उपस्थित रहे।

किसानों को प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग

कृषि विज्ञान केंद्र, मंदसौर में प्राकृतिक खेती  पर आयोजित  कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कृषकों को इफको नैनो यूरिया एवं अन्य उत्पादों के बारे में जानकारी दी गई। केंद्र  प्रभारी डॉ जी.एस. चुंडावत एवं मुख्य क्षेत्र प्रबंधक इफको मंदसौर, श्री एस के महाजन भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम में लगभग 60 किसानों ने भाग लिया।

महत्वपूर्ण खबर: किसान अब 1.60 लाख रुपये तक का ऋण  मोबाइल से ही स्वीकृत करा सकेंगे

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें