Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरदा में कृषि विभाग के दल ने फसलों का लिया जायजा

28 दिसंबर 2024, हरदा: हरदा में कृषि विभाग के दल ने फसलों का लिया जायजा – कृषि उप संचालक श्री संजय यादव द्वारा विकासखंड टिमरनी के कई  ग्रामों  के किसानों के यहां मक्का, गेहूं ,चना फसल का अवलोकन किया गया। इस दौरान उनके साथ कृषि विभाग के डॉ श्रीचंद जाट व श्री अनिल मलगया भी थे ।

निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के दल द्वारा किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कृषि विभाग के दल द्वारा ग्राम पानतलाई के सर्व श्री संतोष गौर , अनिल गौर, माखन गौर , सुशील गुर्जर, द्वारका प्रसाद गौर, दीपक गौर ,मणिशंकर गौर, महेंद्र सिंह राजपूत, संतोष मालवीय आदि के खेतों का दौरा किया गया। जिसमें मक्का फसल पर फॉल आर्मी वर्म के नियंत्रण के हेतु किसानों को इमामेक्टिनबेंजोएट का 5 प्रतिशत एसजी का प्रति एकड़ 80 – 100 ग्राम का घोल बनाकर बाटल द्वारा मक्का के शीर्ष  में दवा डालने की सलाह दी ।  चने  के खेतों में किसानों को उकठा रोग से बचाव हेतु ट्राइकोडर्मा अथवा टेबुको नोजोल 10 प्रतिशत $ सल्फर 65 प्रतिशत डब्ल्यूजी का 250 ग्राम प्रति एकड़ में छिड़काव करने की सलाह दी।

अधिक ठंड पड़ने पर चना बचाव हेतु मेड़ों पर  धुंआ  करने हेतु  किसानों  को समझाइश  दी गई साथ ही गेहूं की फसलों के लिए यूरिया के साथ जिंक का छिड़काव करने की सलाह दी गई । आने वाले मौसम को ध्यान में रखते हुए किसान , अपने खेत में अति आवश्यक होने पर सिंचाई करें। चना फसल  में अनावश्यक अधिक सिंचाई करने से बचें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com