Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बालाघाट में तिल की खेती पर कृषि विभाग का फोकस, किसानों को दिए वैज्ञानिक खेती के सुझाव

19 मई 2026, बालाघाट: बालाघाट में तिल की खेती पर कृषि विभाग का फोकस, किसानों को दिए वैज्ञानिक खेती के सुझाव – मध्यप्रदेश कृषि विभाग द्वारा किसानों को प्रोत्साहित करने एवं मूल्य श्रृंखला (वैल्यू चेन) आधारित कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार मैदानी स्तर पर निरीक्षण एवं मार्गदर्शन का कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम में शुक्रवार 16 मई को बालाघाट जिले के वारासिवनी तहसील की ग्राम पंचायत मेंढकी में कृषक नरेंद्र बिसेन के खेत का कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने किसान द्वारा वैल्यू चेन कार्यक्रम अंतर्गत बोई गई तिल फसल की स्थिति का अवलोकन किया। कृषक नरेंद्र बिसेन ने अपने एक एकड़ खेत में तिल की खेती की है, जिसमें वर्तमान समय में फलियां आना प्रारंभ हो गई हैं। अधिकारियों ने फसल की बढ़वार एवं गुणवत्ता को संतोषजनक बताते हुए किसान को आवश्यक तकनीकी सलाह भी प्रदान की।    

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वैल्यू चेन कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को ऐसी फसलों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिनसे बेहतर आय प्राप्त हो सके। तिल एक महत्वपूर्ण तिलहनी फसल है, जिसकी बाजार में अच्छी मांग रहती है और कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने खेत में फसल प्रबंधन, कीट नियंत्रण एवं सिंचाई व्यवस्था की जानकारी लेते हुए किसान को समय-समय पर वैज्ञानिक सलाह का पालन करने को कहा। साथ ही अन्य किसानों को भी उन्नत तकनीकों को अपनाकर तिल एवं अन्य लाभकारी फसलों की खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। कृषि विभाग ने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से तकनीकी मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि किसान आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर अधिक उत्पादन एवं बेहतर लाभ प्राप्त कर सकें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agric