Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पन्ना में शुरू होगा कृषि महाविद्यालय

इसी सत्र में शुरू होंगी कक्षाएँ

cm  chauhan

29 जनवरी 2023,  भोपाल ।  पन्ना में शुरू होगा कृषि महाविद्यालय – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पन्ना में गत 2 नवम्बर को दिये गये निर्देशों का पालन शुरू हो गया है। इसी शैक्षणिक-सत्र से पन्ना में कृषि महाविद्यालय के संचालन और बीएससी (कृषि) के प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएँ शुरू करने की अनुमति प्रदान की गई है। शीघ्र ही पन्ना में कृषि महाविद्यालय शुरू हो जायेगा।

कलेक्टर पन्ना श्री संजय कुमार मिश्र ने जिले के ग्राम लक्ष्मीपुर पहुँच कर कृषि महाविद्यालय की व्यवस्थाओं और विधिवत कक्षा संचालन के लिये जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कृषि महाविद्यालय में कक्षा अध्ययन-अध्यापन, प्रयोगशाला, लायब्रेरी, खेल मैदान और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने बताया कि महाविद्यालय को जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय से संबद्ध किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि विज्ञान केन्द्र के पुराने भवन में 15 दिवस में प्रथम वर्ष की कक्षा संचालन के लिये सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने बताया कि पन्ना में कृषि महाविद्यालय का शुभारंभ स्थानीय विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ ही कृषि क्षेत्र में कॅरियर बनाने का भी अवसर प्रदान करेगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: महिलाओं के निर्विरोध चुने जाने पर 15 लाख का मिलेगा पुरस्कार