State News (राज्य कृषि समाचार)

मध्यप्रदेश के किसानों की उम्मीदों का कृषि बजट

Share

06 मार्च 2023, भोपाल: मध्यप्रदेश के किसानों की उम्मीदों का कृषि बजट – शिवराज सरकार का इस कार्यकाल का आखिरी बजट वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा बुधवार 1 मार्च 2023 को पेश किया गया। यह बजट किसान, महिला और यूथ पर फोकस हैं। 

सरकार का वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट अमृत काल में विकास और समृध्दि की अमृत वर्षा करेगा। किसानों के लिए समर्पित शिवराज सरकार ने कृषि क्षेत्र में विकास के लिए इस बार कृषि बजट 53 हजार 965 करोड़ रूपये रखा हैं।

2023 बजट में कृषि, बागवानी एवं पशुपालन के लिए किए यह 7 मुख्य प्रावधान

1. ऊर्जा सब्सिडीः सरकार ने सिंचाई में विद्युत खपत के लिए 13 हजार करोड़ रूपये सब्सिडी रखी हैं।

2. मुख्यमंत्री किसान कल्याणः सरकार ने किसानों को सम्मान निधी के रूप में 4 हजार रूपये प्रतिवर्ष की आर्थिक सहायता के लिए 32,00 करोड़ रूपये का प्रावधान रखा हैं। 

3. फसल बीमाः प्राकृतिक आपदाओं से फसल को हुए नुकसान की भारपाई हेतु 2 हजार करोड़ रूपये का बजट रखा हैं।

4. प्राकृतिक खेतीः यूनिटी मॉल के माध्यम से प्राकृतिक खेती की उपज को बाजार उपलब्ध करायेगी सरकार।

5. पशुपालन एंव गोसंवर्धनः सरकार ने पशुपालन एंव गोसंवर्धन आदि के लिए 1 हजार 491 करोड़ रूपये का प्रावधान रखा हैं। 

6. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनाः सरकार ने मत्स्य पालन के विकास के लिए 97 करोड़ रूपये को बजट में रखा हैं।

7. प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं का कंप्यूटरीकरणः सरकार ने पैक्स संस्थाओं के कंप्यूटरीकरण के लिए 80 करोड़ रूपये का प्रावधान किया हैं।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (04 मार्च 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *