Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

डिंडोरी में कृषि तकनीकी पखवाड़े का आयोजन

03 अक्टूबर 2024, डिंडोरी: डिंडोरी में कृषि तकनीकी पखवाड़े का आयोजन – खरीफ सीजन 2024-25 समाप्ति की ओर है एवं रबी सीजन की तैयारी कृषकों द्वारा प्रारंभ की जा चुकी है। कृषकों को अधिक से अधिक विभागीय योजनाओं की जानकारी देने एवं  रबी सीजन की तैयारी की उद्देश्य से विकासखण्डवार, ग्रामवार कृषि तकनीकी पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है।

विगत दिनों में विकास खण्ड मेंहदवानी के ग्राम पारापानी, भुरखा, खम्हरिया, राघोपुर, पण्डरी टोला, बहादुर, गुझियारी, विकासखंड करंजिया के ग्राम बरनई, रूसा, करंजिया, रैतवार, मेढ़ाखार विकासखंड शहपुरा के ग्राम अमेरा, बड़झर, कोहानी देवरी, गुरैया, बरगांव, बिजौरी में एवं इसी तरह अन्य विकासखण्डों में भी कृषि पखवाड़े का आयोजन किया गया है। आयोजित पखवाड़े में कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा कृषकों के साथ रबी की तैयारी जैसे- बीजोपचार, कीट व्याधि से रोकथाम, संतुलित उर्वरकों का उपयोग इत्यादि जानकारी साझा की गई ।

धान के साथ-साथ अब न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सोयाबीन फसल का भी उपार्जन किया जाएगा, इन फसलों के उपार्जन हेतु अधिक से अधिक पंजीयन कराने के लिए कृषकों को प्रेरित किया जा रहा है। फसलों की अधिक पैदावार हेतु डीएपी उर्वरक के स्थान पर कॉम्पलेक्स उर्वरक एवं सिंगल सुपर फास्फेट का उपयोग करने हेतु जानकारी  प्रदान  की जा रही है। कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड की जानकारी देते हुए कार्ड वितरित किये जा रहे हैं, साथ ही अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया जा रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com