Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि वैज्ञानिकों ने किया फसलों का निरीक्षण

31 जुलाई 2023, हरदा: कृषि वैज्ञानिकों ने किया फसलों का निरीक्षण – कृषि विज्ञान केन्द्र, हरदा के वैज्ञानिक डॉ. एस. के. तिवारी, डॉ. सर्वेश कुमार व डॉ. मुकेश कुमार बंकोलिया ने जिले में लग रही धान, मक्का व सोयाबीन की नई फसल का आज निरीक्षण किया।

कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख डॉ. मुरे ने बताया कि ग्राम भमोरी, हडिया, खेड़ी नीमा आदि ग्रामों में कुछ कृषकों द्वारा धान की बोनी की गई है। वर्तमान में धान की फसल बढ़वार की स्थिति में है, जिसमें खरपतवारों के समन्वित प्रबंधन, कीट रोगों के रोकथाम आदि की जानकारी कृषकों के खेत में भ्रमण कर दी गई।

जहां धान की फसल कमजोर पीले रंग की दिख रही है वहां पर नैनो यूरिया 500 मिली प्रति एकड़ की दर से छिड़काव की सलाह दी गई। साथ ही सोयाबीन, मक्का आदि फसलें भी वृद्धि व विकास की स्थिति में है। अभी फसलों में किसी विशेष कीट रोग का प्रकोप नहीं देखा गया। सभी फसलें सामान्य स्थिति में है। कुछ खेतों में जल निकास के लिए समुचित व्यवस्था करने व निरंतर फसल निगरानी की समझाइश भी किसानों को दी गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें