Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि वैज्ञानिकों ने फसलों के बचाव के लिये दी सलाह

01 जनवरी 2025, हरदा: कृषि वैज्ञानिकों ने फसलों के बचाव के लिये दी सलाह – कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने वर्तमान मौसम को ध्यान में रखते हुए किसानों को सलाह दी है कि गेहूं की फसल पर धब्बे या झुलसे हुए पीले लक्षण पत्तियों पर दिखाई दे तो यह जड़  माहू  या फंगस का प्रभाव हो सकता है।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. ओ.पी. भारती ने सलाह दी है कि इसके नियंत्रण के लिये टेबुकोनाजोल सल्फर 400 ग्राम प्रति एकड़ और इमिडाक्लोप्रिड 17.8 प्रतिशत 50 मिलीलीटर प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करें। चने की फसल में फूल आने से पहले एन.पी.के का प्रति किलोग्राम प्रति एकड़ कि दर से छिड़काव करें, जिससे उत्पादन में वृद्धि होगी। कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख डॉ. संध्या मुरे ने किसानों से आग्रह किया है कि फसल की सतत निगरानी करते रहें ।

फसलों में कीट-रोग संबंधी समस्या पर केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश भारती अथवा डॉ मुकेश कुमार बंकोलिया से सलाह लेकर ही अनुशंसित दवा एवं मात्रा का उपयोग करें।  उन्होंने कहा कि इसे व्हाट्सएप अथवा वीडियो कॉल के माध्यम से भी बताया जा सकता है। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र पर मिट्टी सहित पौधा लाकर भी दिखाया जा सकता है।  उन्होंने बताया कि तापमान  में  गिरावट को देखते हुए पाले की संभावना है। अतः 3-4 डिग्री से कम तापमान होने पर फसलों को पाले से बचाने के लिये खेतों की पश्चिमी  मेड़ों पर अर्धरात्री के बाद धुआँ कर तापमान  बढ़ाएं ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com