देवास में कृषि विज्ञान मेले से तकनीकी विस्तार
26 फरवरी 2026, देवास, (कृषक जगत): देवास में कृषि विज्ञान मेले से तकनीकी विस्तार – कृषक कल्याण बर्ष के अंतर्गत खेती की नवीनतम जानकारीयो के विस्तार में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा विभिन्न कार्यकम आयोजित किए जा रहे हैं। मेले के माध्यम से फसलों के अधिक उत्पादन लेने की जानकारी के साथ सिंचाई , नरवाई प्रबंधन जैविक एवं प्राकृतिक खेती,मिलेट्स फसलों को बढ़ावा, रोटावेटर , कल्टीवेटर उपयोग,जायद में मूंग के स्थान पर उड़द फसल बोने की सलाह अन्य आदि जानकारी कृषकों को दी गई।
जिला मुख्यालय पर आयोजित कृषि विज्ञान एवं मिलेट्स मेले में विभिन्न शासकीय एवं निजी संस्थानों ने स्टाल लगाकर कृषकों के हित में किए जा रहे प्रयासों को प्रदर्शित किया। मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीलाबाई अटरिया कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने किया। दो दिवसीय कृषि मेले के समापन पर आयुक्त उज्जैन संभाग श्री आशीष सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती ज्योति शर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान संयुक्त संचालक कृषि श्री उमेद सिंह तोमर, किसान संघ प्रतिनिधि श्री बहादुर सिंह राजपूत प्रगतिशील कृषक श्री श्री जगदीश नागर, श्री धर्मेंद्र सिंह राजपूत, वैज्ञानिक डॉ डी के मिश्रा, डॉ पचलानिया, डॉ महेंद्र सिंह,उप संचालक कृषि श्री गोपेश पाठक, मंडी सचिव श्री अविनाश परिहार सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

