Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अलीराजपुर जिले में 17 खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्वीकृत

20 दिसम्बर 2022, अलीराजपुर: अलीराजपुर जिले में 17 खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्वीकृत – उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना अंतर्गत जिले में 17 खाद्य प्रसंस्करण इकाईयां स्वीकृत की गई है।

 यह जानकारी देते हुए सहायक संचालक उद्यान श्री कैलाश चौहान ने बताया कि नमकीन उद्योग, ऑइल एवं फ्लोर मिल, मसाला उद्योग, फ्लोर मिल, राईस मिल सहित कुल 17 उद्यमियों के 51 लाख 48 हज़ार 547 रुपए अलग-अलग बैंकों द्वारा ऋण स्वीकृत किया गया है, जिसमें हितग्राहियों द्वारा छोटे उद्योग स्थापित किये जा रहे हैं । स्थानीय क्षेत्र के युवा उद्यमी शासन की महत्वकांक्षी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाकर स्वरोजगार स्थापित कर सकते हैं ।

योजनान्तर्गत शासन स्तर से प्रसंस्करण यूनिट स्थापित करने पर इकाई लागत राशि का 35 प्रतिशत या अधिकतम 10 लाख रूपये तक अनुदान सहायता देय है। खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए इच्छुक युवाओं एवं व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी विकास खण्ड स्तर पर एवं सहायक संचालक उद्यान, अलीराजपुर संयुक्त जिला कार्यालय द्वितीय तल कक्ष क्रमांक-234 पर सम्पर्क कर सकते हैं ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (17 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )