उज्जैन जिले के कृषि आदान विक्रेता भी हड़ताल पर रहे
29 अप्रैल 2026, उज्जैन: उज्जैन जिले के कृषि आदान विक्रेता भी हड़ताल पर रहे – देश के खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों के राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 27 अप्रैल को उज्जैन जिले में भी खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारी एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर रहे ।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवक्ता एवं प्रदेश सचिव श्री संजय रघुवंशी ने बताया कि खाद ,बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लगातार राज्य एवं केंद्र सरकारो के सामने उठाए जाने के बाद भी निराकरण नहीं किए जाने के विरोध में महाराष्ट्र राज्य संगठन (माफड़ा) द्वारा 27 अप्रैल से अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान किया गया था उसके समर्थन में देश के सभी राज्यों के साथ साथ उज्जैन जिले में भी खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारी एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर रहे।
जिलाध्यक्ष श्री लेखराज खत्री ने बताया कि कल दौलतगंज चौराहे पर उज्जैन के व्यापारियों ने एकत्रित होकर एक रैली निकाली एवं सांसद श्री अनिल फिरोजिया एवं डिप्टी कलेक्टर, उप संचालक कृषि उज्जैन को प्रधानमंत्री श्री मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। श्री खत्री ने बताया कि अनेक मुद्दों पर लगातार संवाद किए जाने के बाद भी समस्याओं का निराकरण नहीं होने के कारण एक दिवसीय हड़ताल सांकेतिक रूप से की जा रही है ,जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम जिले की प्रत्येक तहसील, विकासखंड एवं जिला स्तर पर बंद करके जुलूस निकाल कर ज्ञापन दिए गए हैं । यदि एक माह में इन समस्याओं पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है, तो आगामी खरीफ सीजन के पूर्व अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा भी की जा सकती है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री मानसिंह राजपूत ने प्रदेश के समस्त खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों से 27 अप्रैल को 1 दिन के बंद के आह्वान में पूर्ण रूप से सहयोग करने एवं अपने कृषि आदान व्यापार को भविष्य में जिंदा रखने का जो प्रयास और इंडिया संगठन द्वारा किए जा रहे हैं उसमें सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

