Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

फंदा में लगी कृषि प्रदर्शनी

भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान फंदा (भोपाल) में विश्व दलहन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दलहनी फसलों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही देश में खुलने वाले 150 सीड हब के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली की श्रीमती शुभा ठाकुर संयुक्त सचिव (फसलें एवं तिलहन), डॉ. एस.एस. तोमर अपर आयुक्त (फसलें) तथा डॉ. ए.के. तिवारी निदेशक भारत सरकार, दलहन विकास निदेशालय, भोपाल शामिल हुए।

इस मौके पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संस्थानों, कृषि विश्वविद्यालयों, कृषि विज्ञान केंद्रों एवं एन.जी.ओ. के द्वारा कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिससे किसानों ने नई-नई तकनीक, दलहनी फसलों की नई प्रजातियों एवं कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी ली।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कार्यक्रम में नाबार्ड भोपाल के मुख्य महाप्रबंधक श्री एस.के. बंसल, सीहोर कृषि महाविद्यालय के डीन डॉ. एच.डी. वर्मा, दलहन विकास निदेशालय के सहायक निदेशक डॉ. ए.के. शिवहरे, अनुसंधान संस्थान की प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. अर्चना सिंह भी उपस्थित थीं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें