आलीराजपुर में हुई कृषि रथ की रवानगी
18 मई 2026, आलीराजपुर: आलीराजपुर में हुई कृषि रथ की रवानगी – कृषि विभाग द्वारा कृषि वर्ष 2026 के अंतर्गत खरीफ सीजन के दौरान प्रत्येक विकासखंड में कृषि रथ का भ्रमण कराया जाएगा। जिले स्तर से कृषि रथ का शुभारम्भ आज कलेक्टर कार्यालय से मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती संघमित्रा गौतम ने हरी झंडी दिखाकर किया। साथ ही जिले के विकासखंडों से भी कृषि रथ को हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया गया।
यह रथ प्रतिदिन तीन से चार पंचायतों का भ्रमण करेगा,जिसका उद्देश्य किसानों को कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं और तकनीकों की जानकारी देना है। इस कृषि रथ के माध्यम से कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी विभागों के विशेषज्ञ और कृषि वैज्ञानिक किसानों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। इस दौरान ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, एकीकृत पोषक तत्व एवं रोग प्रबंधन, फसल विविधीकरण, पराली प्रबंधन तथा कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने संबंधी जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना एवं कृषि अभियांत्रिकी द्वारा खेत समतलीकरण जैसे विषयों पर भी किसानों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान आत्मा परियोजना श्री दादू मोरे, सहित कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी और किसान मौजूद रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

