आगर मालवा: फसल बीमा संबंधी पात्र कृषकों से संवाद 10 सितंबर को
10 सितंबर 2026, आगर मालवा: आगर मालवा: फसल बीमा संबंधी पात्र कृषकों से संवाद 10 सितंबर को – जिले के कृषकों की फसल बीमा संबंधी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं के निराकरण हेतु कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के निर्देशन में 10 सितम्बर 2026, गुरुवार को दोपहर 02:00 बजे कृषि विज्ञान केन्द्र, आगर-मालवा में पात्र कृषकों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
उप संचालक कृषि श्री गोपेश पाठक ने बताया कि इस कार्यक्रम में फसल बीमा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे और पात्र कृषकों को बीमा दावा राशि प्राप्त न होने, दावा निराकरण में विलंब, आवेदन में त्रुटियों एवं अन्य बीमा संबंधी प्रश्नों पर सीधे संवाद कर समाधान करेंगे। इस मौके पर उप संचालक कृषि, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. तथा बीमा कंपनी के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। उपसंचालक कृषि श्री गोपेश पाठक ने जिले के समस्त पात्र कृषकों से अपील है कि वे संबंधित दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होकर फसल बीमा से जुड़ी शंकाओं, समस्याओं का समाधान प्राप्त करें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

