आगर मालवा : आहू परियोजना के डूब प्रभावित किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा
14 अक्टूबर 2026, आगर मालवा: आगर मालवा : आहू परियोजना के डूब प्रभावित किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा – जल संसाधन विभाग अंतर्गत निर्माणाधीन आहू परियोजना के डूब प्रभावित ग्राम बापचा, रतनखेडी, दाबड़िया, कांकरिया एवं नरवल के किसानों को भूमि के मुआवजे का भुगतान करने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग के प्रावधानों तथा संशोधित भूमि अधिग्रहण नीति के अंतर्गत जारी अधिसूचना 7 सितंबर 2026 के अनुसार डूब प्रभावित किसानों को मुआवजा प्रदान करने की कार्रवाई की गई है। इसके तहत डूब भूमि के लिए कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार चार गुना तथा कृषि भूमि पर उपस्थित परिसंपत्तियों के लिए नियमानुसार दो गुना मुआवजा भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस निर्णय से डूब प्रभावित शेष किसानों को उनकी अधिग्रहित भूमि का बढ़ा हुआ मुआवजा प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। प्रभावित किसान अब अपनी भूमि का विक्रय शासन के पक्ष में कराकर मुआवजा राशि प्राप्त कर सकते है। परियोजना के निर्माण कार्य में भूमि अधिग्रहण के कारण पिछले लगभग छह माह से व्यवधान उत्पन्न हो रहा था। अब मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया में प्रगति के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परियोजना का कार्य शीघ्र गति पकड़ सके। यह जानकारी अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन श्री पाटीदार ने दी है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


