Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आगर मालवा : मिश्रित खेती से हुए मालामाल, किसान सुंदरलाल

14 अक्टूबर 2026, आगर मालवा: आगर मालवा : मिश्रित खेती से हुए मालामाल, किसान सुंदरलाल – जिले के प्रगतिशील कृषक श्री सुंदरलाल शर्मा प्राकृतिक एवं जैविक खेती के माध्यम से आधुनिक कृषि का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। श्री शर्मा ने एक एकड़ भूमि में मिश्रित एवं बहु-फसल पद्धति अपनाते हुए न्यू सेलर मौसंबी, पपीता, गेंदा, चिया सीड्स, मोरिंगा, हल्दी, कपास, अरहर एवं दालों जैसी विविध फसलों का उत्पादन एक साथ किया  है। इस पद्धति से मिट्टी को प्राकृतिक रूप से नाइट्रोजन एवं फास्फोरस जैसे पोषक तत्व प्राप्त होते हैं, जिससे मृदा की उर्वरता बनी रहती है।  

 श्री शर्मा को उद्यानिकी विभाग द्वारा आधुनिक तकनीक अपनाने हेतु निरंतर मार्गदर्शन एवं शासकीय सहायता प्रदान की गई है। उन्हें मल्चिंग (30 mm) एवं ड्रिप सिंचाई प्रणाली हेतु 50 प्रतिशत अनुदान तथा सब्जी सहायता प्रणाली योजना के तहत 10 हजार रुपये का अनुदान भी मिला है। विभागीय सहयोग से ड्रिप एवं मल्चिंग तकनीक अपनाने से पानी की बचत के साथ उत्पादन में भी वृद्धि हुई है।  

विविध फसलों के उत्पादन से श्री शर्मा 2 बीघा भूमि से लगभग 2 लाख रुपये तक की वार्षिक आय अर्जित कर रहे हैं। कम भूमि में वैज्ञानिक एवं जैविक तरीकों से अधिक मुनाफा अर्जित कर वे जिले के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। विगत दिवस आगर मालवा के नवीन कृषि उपज मंडी में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी किसान सुंदरलाल शर्मा से संवाद कर उनके द्वारा की जा रही प्राकृतिक एवं जैविक खेती के संबंध में जानकारी ली और उनकी सराहना की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें