आगर मालवा: त्वरित समाधान हेतु शुरू हुई ‘सीएम किसान हेल्पलाइन’
07 मई 2026, आगर मालवा: आगर मालवा: त्वरित समाधान हेतु शुरू हुई ‘सीएम किसान हेल्पलाइन’ – म.प्र. शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं मार्गदर्शन हेतु “सीएम किसान हेल्पलाइन” प्रारंभ की गई है। हेल्पलाइन नंबर 155253 पर जिले के किसान, कॉल कर अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। विभाग द्वारा किसानों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा तथा कृषि विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिकों द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन एवं परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा।
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री विजय चौरसिया ने जिले के समस्त किसानों से अपील की है कि खेती-बाड़ी, फसल, कृषि तकनीक, योजनाओं अथवा अन्य कृषि संबंधी किसी भी समस्या के समाधान हेतु किसान हेल्पलाइन का अधिक से अधिक उपयोग करें। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन के माध्यम से किसानों को केंद्र एवं राज्य शासन की कृषि हितैषी योजनाओं की जानकारी, लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा आधुनिक कृषि तकनीकों संबंधी सलाह भी प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि किसानों को फसल प्रबंधन, उन्नत कृषि पद्धतियों एवं कृषि वैज्ञानिकों से विशेषज्ञ सलाह प्राप्त करने के लिए यह सुविधा अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। जिले के सभी किसानों से इस सुविधा का अधिकतम लाभ लेने का आग्रह किया गया है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

