आगर मालवा: एग्रीस्टैक, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान 20 अगस्त से 15 सितंबर तक
23 अगस्त 2026, आगर मालवा: आगर मालवा: एग्रीस्टैक, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान 20 अगस्त से 15 सितंबर तक – रबी वर्ष 2026-27 में किसानों को आवश्यक उर्वरक समय पर उपलब्ध कराने, उर्वरकों के संतुलित एवं विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने तथा किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में एग्रीस्टैक, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान 20 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक चलाया जाएगा।
अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर डॉ मीना ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अभियान के दौरान जिले के प्रत्येक पात्र किसान तक शासन की योजनाओं एवं कृषि संबंधी सेवाओं की जानकारी पहुंचाई जाए। जिन किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनी है अथवा जिनके सभी भूमि खाते फार्मर आईडी में शामिल नहीं हैं, उनका चिन्हांकन कर शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराई जाए।
अभियान के अंतर्गत पैक्स स्तर पर नवीन सदस्यों को जोड़ने, किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाने, अग्रिम उर्वरक उठाव करने तथा ई-विकास प्रणाली में टोकन जनरेशन एवं पोर्टल की अन्य सुविधाओं का लाभ किसानों को दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। सहकारिता विभाग एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा पैक्स स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
किसानों के लिए महत्वपूर्ण है फार्मर आईडी – फार्मर आईडी किसानों के लिए महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से फसल उपार्जन, उर्वरक प्राप्ति, अनुदान, फसल बीमा, फसल प्रदर्शन, कृषि यंत्रों पर अनुदान सहित कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं किसान हितैषी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान किसानों को फार्मर आईडी, ई-केवाईसी, किसान क्रेडिट कार्ड, अग्रिम उर्वरक उठाव सहित अन्य सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए समन्वित रूप से कार्य किया जाए। उन्होंने अभियान की नियमित समीक्षा करने तथा लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। यह जानकारी उप संचालक कृषि आगर श्री गोपेश पाठक ने दी है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

