Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विधिवत पूजा अर्चना के बाद मुहूर्त के सौदे हुए

05 नवंबर 2024, महिदपुर: विधिवत पूजा अर्चना के बाद मुहूर्त के सौदे हुए – कृषि उपज मंडी में दीपावली पर्व अवकाश के बाद  मंडी प्रांगण में हनुमान मंदिर पर विधायक दिनेश जैन बोस एवं भारसाधक अधिकारी अजय हिंगे, व्यापारी संघ पदाधिकारी की उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चना के बाद मुहूर्त के सौदे हुए।

महिदपुर तहसील अनाज व्यापारी संघ द्वारा विधायक दिनेश जैन बोस तथा मण्डी सचिव आश्विन सिन्हा का सम्मान किया गया। शुभ मुहूर्त के लिए मंडी में मौजूद कृषि उपज की कुल 15 बैलगाडिय़ों का ड्रा के माध्यम से चयन किया गया। प्रथम बैलगाड़ी अर्जुनसिंह निवासी परासली उपज सोयाबीन 13111.25 पैसे उच्चतम भाव पर फर्म जयचन्द रखबचन्द चौपड़ा, प्रो. अजय चोपड़ा, द्वितीय बैलगाड़ी पवन पिता दौलतराम निवासी भीमाखेड़ा उपज सोयाबीन 9111.21 रुपए उच्चतम भाव पर फर्म राधा कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी प्रो. हिम्मत सिंह एवं तृतीय बैलगाड़ी भगवान सिंह निवासी पिपलीखेड़ा उपज सोयाबीन 7111.25 रुपए उच्चतम भाव पर फर्म कंचन कार्पोरेशन प्रो. अशोक जायसवाल द्वारा क्रय किया गया तथा गेहूँ की बैलगाड़ी कृषक भंवरलाल भीमाखेड़ा भाव 7001.25 रुपए में फर्म श्री एग्रो प्रो. आशीष चोपड़ा तथा इसके साथ अलबेली गाड़ी कृषक सुनील आंजना निवासी खोरिया सोयाबीन भाव 16501.25 रुपए फर्म महावीर इन्टरप्राईजेस प्रो. वर्धमान गादिया द्वारा क्रय किया गया। 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com