Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सोयाबीन अनुसंधान संस्थान इंदौर में आद्या’ ‘सोया काउंटर का शुभारंभ

18 अक्टूबर 2026, इंदौर: सोयाबीन अनुसंधान संस्थान इंदौर में आद्या’ ‘सोया काउंटर का शुभारंभ – राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर द्वारा सोयाबीन आधारित खाद्य पदार्थों को आम जनता तक पहुँचाने एवं उनके उपयोग को लोकप्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में संस्थान के खंडवा रोड स्थित परिसर के मुख्य द्वार के समीप ‘सोया आद्या’ नामक सोया खाद्य उत्पाद काउंटर स्थापित किया गया।  निदेशक डॉ. के.एच. सिंह ने संस्थान के वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में इस काउंटर का उद्घाटन किया।

इस काउंटर पर सोयाबीन से तैयार  सोया पनीर अर्थात टोफू, सोयाबीन कुकीज, सोया आटे से बनी मठरी, नमकीन, बिस्कुट तथा सोयाबीन के प्रसंस्करण से प्राप्त ओकारा (सोया पल्प) आधारित खाद्य पदार्थ शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सोयाबीन के विविध खाद्य उपयोगों से परिचित कराना तथा इसे केवल व्यावसायिक फसल के रूप में देखने के बजाय दैनिक आहार का उपयोगी हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। सोयाबीन प्रोटीन सहित अनेक आवश्यक पोषक तत्वों का महत्वपूर्ण स्रोत है। इसमें आयरन, कैल्शियम, विभिन्न विटामिन तथा अन्य लाभकारी पोषक घटक पाए जाते हैं। ऐसे में सोयाबीन आधारित खाद्य उत्पादों की उपलब्धता बढ़ाना पोषण सुरक्षा की दिशा में उपयोगी कदम है। इन उत्पादों के माध्यम से उपभोक्ताओं को सोयाबीन के विविध स्वादिष्ट एवं उपयोगी खाद्य विकल्प उपलब्ध होंगे।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. के.एच. सिंह ने कहा कि अब तक सोयाबीन को मुख्यतः एक नकदी फसल के रूप में देखा जाता रहा है, जबकि इसमें खाद्य एवं पोषण सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक संभावनाएं हैं।  समय की आवश्यकता है कि सोयाबीन के खाद्य उपयोगों को बढ़ावा दिया जाए। सोयाबीन से विविध खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा उनकी उपभोक्ताओं तक पहुँच बढ़ाने से घरेलू बाजार में इसकी मांग को प्रोत्साहन मिल सकता है। संस्थान में स्थापित कृषि व्यवसाय इन्क्यूबेशन केंद्र (एग्री-बिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर) द्वारा सोयाबीन आधारित विभिन्न खाद्य उत्पादों को विकसित करने एवं उनकी निर्माण विधियों के मानकीकरण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में खाद्य प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. नेहा पांडे का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इन्क्यूबेशन केंद्र के प्रभारी डॉ. एम.पी. शर्मा ने बताया कि केंद्र के माध्यम से खाद्य प्रसंस्करण एवं सोया आधारित उत्पाद निर्माण के क्षेत्र में नव उद्यमियों और युवा उद्यमियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन प्रशिक्षित उद्यमियों द्वारा विकसित खाद्य उत्पादों को भी आगामी समय में
इस काउंटर के माध्यम से उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इससे उद्यमिता विकास, खाद्य प्रसंस्करण तथा सोयाबीन के मूल्य संवर्धन को प्रोत्साहन मिलेगा। ‘सोया आद्या’ काउंटर की स्थापना सोयाबीन के उपयोग को खेत से रसोई तक पहुँचाने तथा इसके पोषण
एवं व्यावसायिक महत्व को बढ़ावा देने की दिशा में संस्थान का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture