Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को धान के उन्नत बीज वितरित

15 फरवरी 2021, जबलपुर। किसानों को धान के उन्नत बीज वितरित– जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में प्रक्षेत्र दिवस पर कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन ने किसानों को उन्नत किस्म पी.आर. 206 (धान) के बीज वितरित किये। प्रमंडल सदस्य डॉ. ब्रजेश दत्त अरजरिया ने युवाओं खासकर कृषि छात्रों को खेती से जुडऩे की आवश्यकता पर बल दिया। किसानों ने विवि के विभिन्न अनुसंधान प्रक्षेत्रों पर गेहूं, चना, सोयाबीन सहित विभिन्न फसलों का अवलोकन एवं भ्रमण किया।