राज्य कृषि समाचार (State News)

खेत की मिट्टी को उपजाऊ बनाए रखने नई तकनीक अपनाएं

इफको प्रक्षेत्र दिवस में तकनीकी हस्तांतरण

27 फ़रवरी 2025, रीवा: खेत की मिट्टी को उपजाऊ बनाए रखने नई तकनीक अपनाएं – संतुलित उर्वरक उपयोग से लहलहाती गेहूं फसल पर इफको द्वारा ग्राम मैधौरी रायपुर कल्चुरीयान ब्लॉक में प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। कृषकों को मृदा स्वास्थ्य परीक्षण, मृदा उर्वरकता एवं मृदा में जैविक कार्बन के महत्व की भी जानकारी दी साथ ही नैनो उर्वरकों के उपयोग को कैसे बढ़ाया जाए तथा कृषि में किसानों से अपनी मिट्टी को उपजाऊ बनाए रखने के लिए नवीन तकनीकी एवं नवीनतम आदानों का सही समय और उचित मात्रा में उपयोग करने के बारे में बताया। कार्यक्रम में डॉ. डी. के सोलंकी राज्य विपणन प्रबंधक इफको भोपाल, डॉ. राजेश सिंह, कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र रीवा, डॉ. अखिलेश पटेल मृदा वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र रीवा, श्री राकेश अग्निहोत्री वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, श्री शिवेंद्र सिंह कृषि विस्तार अधिकारी, श्री सुरेन्द्र पाल सिंह क्षेत्रीय अधिकारी सहित ग्राम मिथौरा के प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में इफको के डॉ. सोलंकी ने नैनो उर्वरकों के परिणामों से अवगत कराया एवं सभी किसानों को नैनो उर्वरकों के अधिक से अधिक उपयोग की सलाह दी ।

Advertisement1
Advertisement
Advertisements
Advertisement3
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement