Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरगोन जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध

15 नवंबर 2024, खरगोन: खरगोन जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध – जिले में वर्तमान में रबी की बुवाई चल रही है। कृषि विभाग द्वारा किसानों को डीएपी के स्थान पर एनपीके मिश्रित उर्वरकों का उपयोग करने का सुझाव दिया गया है। जिले में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक का भण्डार उपलब्ध है। वर्तमान में जिले में यूरिया 14153 मीट्रिक टन, डीएपी 719 मीट्रिक टन, पोटाश 2588 मीट्रिक टन, एनपीके 5700 मीट्रिक टन एवं एसएसपी 20220 मीट्रिक टन  उर्वरकों की उपलब्धता है।    

किसानों को सलाह दी गई है कि चने में अच्छा उत्पादन लेने के लिए किसान फॉस्फोरस, पोटाश की समस्त मात्रा एवं नत्रजन चौथाई मात्रा बेसल डोस के रूप में देना सुनिश्चित  करें । जिसके लिए 7.5 बैग एसएसपी एवं 01 बैग पोटाश या 03 बैग 12ः32ः16 या 02 बैग 20ः20ः0ः13 एवं 05 बैग एसएसपी के रूप में बुवाई के समय आवश्यक उपयोग करे। जिले की समस्त प्राथमिक समितियों एवं निजी विक्रेताओं के पास उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। डीएपी उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में डीएपी के कई विकल्प है। डीएपी में मुख्य रूप से दो ही तत्व होते है, जबकि मिक्स उर्वरकों में तीनों मुख्य तत्व मौजूद होते है। जिससे एक ही उर्वरक से तीनों मुख्य तत्वों की पूर्ति की जा सकती है। इसके साथ ही अन्य सूक्ष्म  पोषक  तत्वों की उपलब्धता में भी वृद्धि होती है। यूरिया एवं डीएपी उर्वरकों के विकल्प के रूप में नैनों यूरिया एवं नैनो डीएपी का उपयोग कर सकते है। जिनका  पर्णीय छिड़काव होने से मृदा की भौतिक दशा पर भी विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है।    

उप संचालक कृषि श्री एमएस सोलंकी ने बताया कि डीएपी उर्वरक के उपयोग से पौधों को केवल दो मुख्य पोषक तत्व नाइट्रोजन एवं फास्फोरस ही प्राप्त होते हैं, जबकि फसलीय पौधों के लिए नाइट्रोजन और फॉस्फोरस के साथ ही तीसरे पोषक तत्व पोटाश की भी आवश्यकता होती है और यह डीएपी में नहीं पाया जाता। एनपीके के इस्तेमाल से फसलीय पौधों में इन तीनों मुख्य तत्वों की पूर्ति की जा सकती है। श्री सोलंकी ने बताया कि किसान यदि डीएपी का उपयोग करते हैं तो उन्हें फसल में पोटाश की पूर्ति के लिए अलग से पोटाश युक्त उर्वरक की आवश्यकता होगी। इससे किसानों को लागत का अतिरिक्त भार भी वहन करना पड़ता है।          

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उप संचालक कृषि ने किसानों को एनपीके के उपयोग की सलाह देते  हुए  कहा कि इससे पौधों के लिए जरूरी तीनों मुख्य पोषक तत्वों की आपूर्ति की जा सकती है। उन्होंने डीएपी और एनपीके उर्वरक की गुणात्मक तुलना करते हुए बताया कि एनपीके 12ः32ः16 में नाइट्रोजन, फास्फोरस एवं पोटाश के साथ-साथ द्वितीयक एवं सूक्ष्म पोषक तत्व जैसे कैल्शियम ,  मैग्नीशियम , सल्फर, आयरन, जिंक व एल्युमिनियम भी पाये जाते हैं, जबकि डीएपी में इन सभी द्वितीयक एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों का अभाव रहता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com