Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजगढ़ जिले में उर्वरक का पर्याप्त भंडार

26 सितम्बर 2025, राजगढ़: राजगढ़ जिले में उर्वरक का पर्याप्त भंडार – कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा से जिले के समस्त उर्वरक विक्रेताओं द्वारा जिले में रबी 2025  में उर्वरकों के संतुलित प्रयोग को बढ़ावा देने हेतु जिले के कृषकों को यूरिया के साथ-साथ नैनों यूरिया, नैनो डी.ए.पी. के प्रयोग को बढ़ावा देने, जिंक सल्फेट, बोरान जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों को मिट्टी नमूनों के परीक्षण के आधार पर कृषकों को देने हेतु मांग  रखी गई थी।

उप संचालक ,  कृषि  द्वारा  बताया गया कि जिले में सभी प्रकार के उर्वरक का पर्याप्त भंडारण है,जिसका अभी तक 23 सितम्बर, 2025 तक 12 रेक उर्वरक प्राप्त हो चुका है। जिसमें यूरिया 3912 मी.टन, डी.ए.पी. 3980 मी.टन एन.पी.के. 750 मी.टन जिले को प्राप्त हो चुका है। जिले की 140 समितियों डबल लॉक केंद्र,मार्केटिंग समिति केन्द्र, एग्रो सेंटर कुरावर, निजी विक्रेताओं के यहां भंडारित है।

सभी कृषकों को उर्वरक सुगमता से प्राप्त हो। जिले के किसानों की उर्वरक मांग के अनुसार शासन को भेजी जा रही है। सभी  कृषक  अपने नजदीक समितियों से उर्वरक का अग्रिम उठाव कर सकते हैं ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें