Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सिवनी जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता  

13 सितम्बर 2025, सिवनी: सिवनी जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता –  जिले में किसानों को यूरिया एवं अन्य उर्वरकों की आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है। कलेक्टर सिवनी एवं उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास द्वारा प्रतिदिन भंडारण एवं वितरण की समीक्षा की जा रही है।      

जिले की 57 सहकारी समितियों में यूरिया 1489 मी.टन, डीएपी 747 मी.टन, एनपीके 441 मी.टन, एमओपी 205 मी.टन एवं एसएसपी 1450 मी.टन उपलब्ध है। इसी प्रकार डबल लॉक केन्द्रों में यूरिया 1675 मी.टन, डीएपी 2405 मी.टन, एनपीके 590 मी.टन, एमओपी 175 मी.टन तथा एसएसपी 568 मी.टन भंडारित है।    

  जिला मार्केटिंग सोसायटी के पास यूरिया 60 मी.टन, डीएपी 115 मी.टन एवं एसएसपी 41 मी.टन उपलब्ध है। वहीं निजी फुटकर विक्रेताओं के पास यूरिया 968 मी.टन, डीएपी 823 मी.टन, एनपीके 467 मी.टन, एमओपी 123 मी.टन एवं एसएसपी 2334 मी.टन का भंडार है। उपसंचालक कृषि ने बताया कि सभी केन्द्रों से उर्वरक विक्रय सुचारू रूप से प्रारंभ है। उन्होंने कृषक भाइयों से अपील की है कि वे आवश्यकता अनुसार ही संतुलित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें