आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन डेयरी योजना से हो रही अतिरिक्त आय
24 दिसंबर 2024, राजगढ़ : आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन डेयरी योजना से हो रही अतिरिक्त आय – राजगढ़ जिले के ग्राम डिंगलपुर निवासी श्री अनिल जाट खेती के साथ- साथ छोटे स्तर पर पर पशुपालन का कार्य भी करते थे। उनकी आय का मुख्य साधन केवल कृषि का कार्य ही था। उन्हें आचार्य विद्यासागर गोसंवर्धन डेयरी योजना की जानकारी दी गई। इस योजना का लाभ लेकर वे अतिरिक्त आय प्राप्त कर रहे हैं।
श्री अनिल जाट बताते हैं कि आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन डेयरी योजना से डेयरी इकाई स्थापना के लिए 8.40 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। जिसमें 1.50 लाख रुपये की शासकीय अनुदान सहायता विभाग द्वारा प्रदान किया गया। साथ ही प्रतिमाह 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान भी दिया जा रहा है।
श्री जाट ने कहा कि 17 हजार रुपये की मासिक किस्त बैंक को देने के बाद भी 15 हजार रुपये की अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है। श्री अनिल जाट आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन डेयरी योजना के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हैं।
(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)
(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)
कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
www.krishakjagat.org/kj_epaper/
कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: